रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगा कार्यक्रम, मातृत्व वंदन योजना के लाभार्थियों को हस्तांतरित की जाएगी राशि
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी से राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे वाराणसी पहुंचेंगे और रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के खातों में सहायता राशि हस्तांतरित की जाएगी। पोषण माह के माध्यम से महिलाओं, बच्चों और परिवारों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी और लाभार्थी शामिल होंगे।


