31 C
Lucknow
Sunday, August 30, 2026

काशी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, काल भैरव व बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका माथा

Must read

 

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वाराणसी प्रवास के दौरान श्री काल भैरव मंदिर तथा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सामाजिक सौहार्द एवं जनकल्याण के लिए भगवान से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम काशी के कोतवाल माने जाने वाले श्री काल भैरव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन कर प्रदेश की निरंतर उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और सभी नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर प्रशासन एवं मंत्री राकेश सचान और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article