26 C
Lucknow
Monday, April 20, 2026

संघ-भाजपा समन्वय बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Must read

– सरकार और संगठन के तालमेल पर मंथन, उपमुख्यमंत्री व संगठन महामंत्री समेत करीब 200 पदाधिकारी शामिल

गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से शामिल हुए। इस बैठक में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल, आगामी राजनीतिक रणनीति तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री, पार्टी के संगठन महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक तथा संगठन से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

सूत्रों के अनुसार इस समन्वय बैठक में लगभग 180 से 200 प्रमुख पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें संघ के क्षेत्र और प्रांत स्तर के अधिकारी, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार और संगठन के बीच संवाद और समन्वय को और मजबूत बनाना बताया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन के विस्तार, आगामी चुनावी तैयारियों और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

बैठक में यह भी समीक्षा की गई कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक किस प्रकार प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। साथ ही कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताने और संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

राजनीतिक दृष्टि से इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक रणनीति को लेकर इस बैठक में लिए गए निर्णय अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article