36.3 C
Lucknow
Friday, June 5, 2026

बलरामपुर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी 293.95 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात

Must read

बलरामपुर तेजी से बन रहा विकास मॉडल, डबल इंजन सरकार ने बदली जनपद की तस्वीर मुख्यमंत्री *

बलरामपुर: विधानसभा क्षेत्र गैसड़ी के मधनगरी चमरबोझिया के मध्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन के करीब पांच बजे पहुंच कर प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीपल बरगद वह पकड़ का पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया तत्पश्चात सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं एवं संबंधित विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वास्थ्य विभाग , जिला क्षय रोग, थारू विकास परियोजना, पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन , उद्योग विभाग ,सुहेलदेव वन्य जीव प्रभाग, महिला कल्याण विभाग, पुलिस विभाग पानी संस्थान एनजीओ, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, बाल विकास, कृषि विभाग , कौशल विकास मिशन, सेवा योजना एवं श्रम विभाग , अग्रणी बैंक , गन्ना विभाग बेसिक शिक्षा विभाग माध्यमिक शिक्षा विभाग , पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, उद्यान एवं मत्स्य विभाग पशुपालन विभाग समेत कुल 21 स्टालो पर पहुंच कर जायजा लिया ।

स्टॉल पर मौजूद वन विभाग के कर्मचारी विकास कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बलरामपुर जनपद के लिए सबसे खुशी की बात यह है की यहां के रामपुर रेंज में वर्ष 2022 में दो बाघ पाए गए थे। फरवरी 2026 में जब बाघों की गणना टाइपिंग कैमरा द्वारा की गई तो चार बाघ एवं उनके सावक पाए गए हैं। सोहेल्वा वन्य जीव प्रभाग में प्रदेश में पाए जाने वाले कुल आठ प्रजाति के गिद्धों में से यहां पांच प्रजाति के गिद्ध भी पाए जाते हैं। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के जीव जंतुओं के संरक्षण संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए 2017 से अब तक कुल 31.65 वर्ग किलोमीटर में दो करोड़ पौधे रोपित किए गए हैं। जीव जंतुओं की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक उपकरण भी उपलब्ध हैं मॉडल के माध्यम से ट्रेंकुलाइज गन मेटल डिटेक्टर थर्मल ड्रोन वॉयरलैस सेटअप स्पॉटिंग स्काप, पिजड़ा सहित अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध है।

मिशन शक्ति 2.0 अभियान को प्रस्तुत करने के लिए लगाए गए स्टाल में जागरूकता अभियान से संबंधित स्टाल लगायें गये थे। यातायात विभाग द्वारा स्पीड लेजर गन जनपद बलरामपुर में एक सप्ताह पहले आया है जिसके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहन स्वत: ऑनलाइन चालान होगा।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीपल, वरगद, पाकड़ का पौधारोपण त्रिवेणी के रूप में सिद्ध होगा। इस दौरान 294 करोड़ की लागत से 75 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। प्रदेश के मानचित्र पर नया बलरामपुर को लघु फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया । 2017 के बाद से बड़ा परिवर्तन हुआ जिसमे बलरामपुर विकास के मार्ग पर चल पड़ा। बलरामपुर का स्वरूप बदला।

विकास की योजनाओं के माध्यम स्वास्थ, शिक्षा पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। अब पूरे प्रदेश में डर भय मुक्त अमन चैन का प्रदेश बनाया गया अयोध्या में राम मंदिर से विश्व में नई पहचान मिली है कुल 37 कार्य का शिलान्यास एवं 38 कार्य का लोकार्पण विभिन्न विभागों से किया गया हैं मंच पर उपस्थित खाद्य एवं रसद आपूर्ति बलरामपुर प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र मिश्रा ने कहा कि प्रदेश से अब डर भय मुक्त हो चुका है, बहन बेटियां अपने को

सुरक्षित महसूस कर रही हैं। विकास कार्यों का जाल पूरे प्रदेश में बिछाया जा रहा है। आने वाले चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताकर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दें। कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि आज विशेष अवसर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी हम लोगों के बीच में अपना जन्मदिन मना रहे हैं वहीं एक तरफ विश्व पर्यावरण दिवस भी है और 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है।

विकास इतनी तेजी की गति से हो रही है कि वर्तमान समय में ढिबरी , लालटेन विलुप्त हो चुका है। गांव गलियों की जिन सड़कों और पुलों की उम्मीद नहीं की जाती थी आज वहां पर ब्रिज और पक्की सड़क बन गई हैं। क्षेत्र में अमन चैन है। उन्होंने तुलसीपुर विधानसभा में हुए कार्यों की विस्तार से चर्चा की एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पुल बनाए जाने की भी मांग रखी।

इस दौरान मंच पर अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद, विधायक सदर पलटू राम , जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, एम एल सी साकेत मिश्रा , अवधेश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा , धीरेंद्र प्रताप सिंह नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बलरामपुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article