37 C
Lucknow
Wednesday, May 13, 2026

कैशवैन डकैती करने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 27 लाख रुपये की हुई थी लूट

Must read

गाजियाबाद: NH-9 पर स्थित HP पैट्रोल पम्प के सामने से बीते 6 मई को अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर कैशवैन को लूटा था। कैशवैन (Cash van) से 27 लाख रुपये लूट हुई थी। 11 मई को स्वाट टीम (swat team) अपराध शाखा और थाना क्रासिंग रिपब्लिक पुलिस ने उक्त घटना का खुलासा करते हुए बदमाद मौहम्मद कैफ और मौहम्मद रिजवान को गिरफ्तार किया था, जिनकी निशानदेही पर लूटी गई धनराशि में से 8 लाख 6 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त बलेनो कार, तमंचा, कारतूस और एक कुल्हाड़ी बरामद की गई थी।

पुलिस आयुक्त गाजियाबाद ने घटना में फरार अन्य बदमाशो पर 1 लाख रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया था। मंगलवार को स्वाट प्रभारी निरीक्षक अनिल राजपूत को मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त घटना में शामिल अन्य बदमाश वेवसिटी थाना क्षेत्र में सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार में देखे गए हैं। इस बात की संभावना है कि बदमाश गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो सकते हैं।

इस सूचना पर विश्वास करके कन्ट्रोल रूम के माध्यम से वेवसिटी और आस-पास के थाना क्षेत्रों में स्विफ्ट कार की चैंकिग प्रारम्भ कराई गई और स्वाट टीम, थाना वेवसिटी पुलिस ने डासना रोड पर नाले के आस-पास घेराबंदी की, जिसके बाद रात करीब 9.45 बजे नायफल रोड से एक सिल्वर कलर की स्विफ्ट कार आती दिखाई दी।

टीम ने स्विफ्ट कार को रोकने का इशारा किया लेकिन कार सवार बदमाशों ने गाड़ी को रोकने की बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। थोड़ा आगे जाने पर कार अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। इसके बाद बदमाशों ने गाड़ी से उतरकर पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग की। उक्त फायरिंग में स्वाट प्रभारी निरीक्षक अनिल राजपूत और थाना प्रभारी वेवसिटी मानवेन्द्र सिंह के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी और अन्य तीन पुलिसकर्मी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए।

अन्य कोई विकल्प न बचने पर पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिर गए। इनके गिरते ही अन्य बदमाश वहां से फरार हो गए जिनकी कॉम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाश के पास जाकर देखने पर बरामद आधार कार्ड से बदमाशों की पहचान जुबैर अहमद गाजियाबाद और समीर खान के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल रवाना किया गया। जहं इलाज के दौरान घायल दोनों बदमाशों की मौत हो गई।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article