31 C
Lucknow
Monday, August 24, 2026

आरक्षण विरोधी यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ SC-ST एक्ट में मुकदमा दर्ज

Must read

लखनऊ/दिल्ली: आरक्षण (reservation) के खिलाफ आंदोलन चला रहे यूट्यूबर अजीत भारती (YouTuber Ajeet Bharti) के खिलाफ दिल्ली के नार्थ एवेन्यू थाने में एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और अन्य पर की गई टिप्पणियों को लेकर यह मामला दर्ज हुआ है। आरक्षण को लेकर एक टिप्पणी से शुरू हुए इस विवाद ने तब तूल पकड़ा, जब एक वीडियो में अजीत भारती ने चंद्रशेखर आजाद और एक कमेंट करने वाले शख्स की मां-बहन को लेकर टिप्पणी की।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अजीत भारती ने अनुसूचित जाति के लोगों, सांसद चंद्रशेखर आजाद और आंबेडकर को लेकर बार-बार जाति आधारित गालियां और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया व जाति आधारित नफरत को बढ़ावा देने वाली टिप्पणियां कीं। वीडियो के कमेंट बॉक्स में एक कमेंट में कहा गया था कि अजीत भारती अपनी बहन की शादी चंद्रशेखर आजाद से करा दें तो आरक्षण खत्म हो जाएगा। इसी के जवाब में अजीत भारती ने टिप्पणियां की थीं, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया।

मुकदमा दर्ज होने के बाद अजीत भारती ने कहा, “मां-बहन के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी पर कैसे चुप रहा जा सकता है। दोबारा ऐसी टिप्पणी की गई तो दोबारा भी ऐसा ही जवाब देंगे, कोई मेरी मां-बहन पर सीधे बलात्कारी मानसिकता के साथ यह कहे कि उसका विवाह मैं चंद्रशेखर के साथ करा दूं और चुप रह जाऊं तो आप बताइए कि मैं कैसा पुत्र या भाई हूं। इतने पर भी मैंने चंद्रशेखर को लेकर कोई जातिसूचक शब्द नहीं बोला।” बता दें कि मामला दिल्ली पुलिस के नार्थ एवेन्यू थाने में दर्ज किया गया है, आगे की जांच चल रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article