29 C
Lucknow
Friday, May 29, 2026

व्यापारी राजनीति में भूचाल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के सामुहिक इस्तीफे

Must read

अंकित व रविकांत ने जिला कमेटी पर लगाया उपेक्षा का आरोपी,दिया इस्तीफा
फर्रुखाबाद। व्यापार मंडल की राजनीति में एक बार फिर बुझा जैसी स्थिति देखने को मिली है। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर फर्रुखाबाद में फतेहगढ़ की इकाइयों तथा क्षेत्रीय इकाइयों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कारखाने को भंग करके संगठन से इस्तीफा दे दिया। जिससे अभी हाल में ही खड़ा हुआ संगठन एक बार फिर से नगर में न के बराबर हो गया।
बताते चलें कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री आदेश अग्निहोत्री के क्रियाकलापों से वैसे ही संगठन में असंतोष का वातावरण देखा जा रहा था इसी के चलते संगठन से पिछले दिनों प्रमोद गुप्ता व उनके साथी अलग हो गए थे। इसके बाद में नगर फर्रुखाबाद का अध्यक्ष अंकित गुप्ता को बनाया गया बाबा फतेहगढ़ का नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता को नियुक्त किया गया था लेकिन यह दोनों पदाधिकारी काफी कुछ मेहनत करने के बावजूद भी जिले की कर प्रणाली से कभी भी संतुष्ट दिखाई नहीं दिए। संतोष यहां तक पहुंचा कि इन दोनों ही नगर अध्यक्षों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से रविकांत गर्ग को भेज अपने त्यागपत्र में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए संगठन की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उधर नीम करोली भारतीय व्यापार मंडल शाखा के पदाधिकारी में भी संगठन को भंग करते हुए उपेक्षा का आरोप लगाया और संगठन की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रेषित कर दिया।
व्यापारी नेताओं के इस तरीके से हुए मोहभंग और नगर व जिले के बीच संबंधित सूचना बैठने के कारण एक बार फिर नगर व जनपद की व्यापारी राजनीति में नया फेरबदल और हलचल देखने को मिल सकती है। समझा जाता है कि इस्तीफा देने वाले पदाधिकारी जल्द ही किसी न किसी व्यापार मंडल के संगठन से जुड़ेंगे।यह तो समय ही बताया कि वह किस गुट को मजबूत बनाने का काम करते हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article