41.2 C
Lucknow
Thursday, June 18, 2026

बुलंदशहर: पैसों के लेन-देन के विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Must read

बुलंदशहर: बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां, पैसों के लेन-देन के विवाद एक भतीजे (Nephew) ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह पूरा मामला जिले के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र का है। जहां, क्वार्सी गांव निवासी बृजमोहन उर्फ ​​गुड्डू का पैसों को लेकर अपने भतीजे कृष्णकांत के साथ विवाद चल रहा था। उसने 55 लाख रूपए उधार लिए थे लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद पैसा वापस नहीं लौटा रहा था। जिसके कारण अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था।

पुलिस ने बताया कि पैस न वापस मिलने पर कृष्णकांत ने अपने चाचा बृजमोहन का खेत जोतना शुरू कर दिया। जैसे ही यह बात बृजमोहन को पता चली तो वह खेत पर पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी हुई। कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में तब्दील हो गई और कृष्णकांत ने चाचा बृजमोहन पर गोली चला दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद कृष्णकांत ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और चाचा की हत्या करने की बात कबूली। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन चल रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article