फर्रुखाबाद। सोमवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने विपक्ष के खिलाफ जन आक्रोश महिला सम्मेलन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी की।
आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा 16 व 17 अप्रैल को केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विधेयक का सपा और कांग्रेस पार्टी के द्वारा विरोध करके महिलाओं के जन अधिकार के साथ सबसे बड़ा विश्वास घात किया गया है ।
पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने कहा विपक्ष द्वारा बिल का विरोध करना महिलाओं के सम्मान पर सबसे बड़ी चोट है। महिलाएं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबिता पाठक ने कहा नारी का सम्मान देश का सम्मान होता है सपा और कांग्रेस ने इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध करके नारी की आत्म सम्मान पर प्रहार किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे ने की इस अवसर पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य जिला मंत्री श्वेता दुबे जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता सक्सेना पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चित्रा अग्निहोत्री जिला उपाध्यक्ष हिना दवे रचना अवस्थी जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कृष्ण मुरारी राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे जिला मंत्री श्वेता दुबे जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत जिला उपाध्यक्ष हिना दवे अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ो महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी प्रियंका गांधी सपा और कांग्रेस का पुतला दहन किया इस दौरान राहुल गांधी प्रियंका गांधी अखिलेश यादव डिंपल यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
भाजपा के जन आक्रोश सम्मेलन में विपक्ष को बताया महिला विरोधी, किया पुतला दहन


