नवाबगंज
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार बढ़त और जीत के बाद नवाबगंज मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जश्न मनाया। जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया और उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान नवाबगंज मंडल क्षेत्र में भाजपा समर्थकों ने एकत्र होकर ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। मंडल अध्यक्ष आदेश राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की नीतियों और रणनीति का परिणाम है। उन्होंने जोर दिया कि इस जीत से देशभर में पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पार्टी की यह सफलता कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत, राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन, मंडल अध्यक्ष आदेश राठौर, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष राजपूत, हेम सिंह लोधी, विवेक चतुर्वेदी, भारत सिंह राठौर, प्यारे शाक्य, अरविंद पाल, योगेंद्र सिंह राठौड़, अरविंद राजपूत, अवनीश गुप्ता, आकाश गुप्ता, शिवमंगल सिंह, ललित श्रीवास्तव, दिलीप निलेश राजपूत, अनूप राजपूत, निलेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया।


