35.3 C
Lucknow
Monday, June 15, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Must read

सहसवान सीएचसी पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया

बदायूं। मेरठ हाईवे पर सहसवान कोतवाली क्षेत्र के खंदक गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहसवान भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवक की पहचान कलान के सतरी गांव निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में रोष है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article