38.1 C
Lucknow
Sunday, July 12, 2026

भारत विकास परिषद ने किया वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Must read

फर्रुखाबाद। भारत विकास परिषद, सहयोग शाखा के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के उद्देश्य से रामानंद बालिका इंटर कॉलेज परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। का उजरामऊर्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया तथा उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. आर.के. गुप्ता ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पेड़ न केवल शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का दायित्व भी निभाना चाहिए।
सहयोग शाखा की अध्यक्षा श्रीमती रीता दुबे ने कहा कि भारत विकास परिषद समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रही है। वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष श्रीमती आशा वर्मा, महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती रचना वर्मा, वरिष्ठ सदस्य के.के. पाठक, संजय दुबे, आर.के. वर्मा, श्रीमती सुनीता पुरवार, संजीव कुमार वर्मा तथा रामानंद बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधे लगाए। सभी ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। इसके पश्चात सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने जलपान किया। अंत में शाखा अध्यक्षा श्रीमती रीता दुबे ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article