38 C
Lucknow
Monday, June 15, 2026

जमीन विवाद के निस्तारण की मांग को लेकर तहसील में भाकियू भानु का धरना शुरू

Must read

 

पैमाइश कर स्थायी समाधान की मांग, कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

पूरनपुर, पीलीभीत।
तहसील क्षेत्र के गांव मुडिया में लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद के समाधान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में किसान और संगठन पदाधिकारी तहसील पहुंचे तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि विवादित भूमि की पैमाइश कराने और मामले का निष्पक्ष निस्तारण कराने की मांग को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। किसानों का आरोप है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे प्रभावित पक्षों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भाकियू (भानु) के नेताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। यदि समय रहते भूमि की पैमाइश कराकर विवाद का स्थायी समाधान नहीं कराया गया तो संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राजस्व टीम भेजकर मौके की पैमाइश कराने और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
धरना स्थल पर मौजूद किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। मामले को लेकर तहसील प्रशासन की ओर से किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article