39.9 C
Lucknow
Tuesday, June 9, 2026

बाराबंकी: जेष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों व हनुमान मंदिरों पर समाजसेवियों द्वारा हुए भंडारे 

Must read

रामनगर बाराबंकी। जेष्ठ माह के छठे बड़े मंगलवार पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों व हनुमान मंदिरों पर समाजसेवियों द्वारा चलाए जा रहे भंडारों में पूड्री सब्जी छोले चावल बूंदी आदि के प्रसाद का वितरण किया गया। कस्बा रामनगर में इंडेन गैस कार्यालय के समीप समाजसेवी पुनीत श्रीवास्तव शिवम नवनीत अमित बादल व प्रतीक श्रीवास्तव द्वारा छोले चावल के प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। कादिराबाद दो मे कन्हैया यादव वीरू यादव प्रदीप यादव व छोटू यादव द्वारा चलाए जा रहे विशाल भंडारे में पूड्री सब्जी व बूंदी प्रसाद का वितरण किया जा रहा था।. काशीराम कॉलोनी में सुरेश कनौजिया व माही द्वारा चलाए जा रहे भंडारे में छोले चावल प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। पंचमुखी हनुमान मंदिर पर समाज सेविका कंचन तिवारी द्वारा चलाए जा रहे भंडारे में पूड्री सब्जी बूंदी के प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अंकित तिवारी मनीष तिवारी प्रफुल्ल तिवारी शुभलाल गुड्डू राठौर दाढ़ी यादव द्वारा चलाए जा रहे भंडारे में छोले चावल प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। त्रिलोकपुर स्थित हनुमान मंदिर पर निजामपुर निवासी सीताराम पांडे संजय पांडे ने वीर बजरंगबली की विधि विधान से पूजा अर्चना कर विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें पूड्री सब्जी छोले चावल बूंदी के प्रसाद का वितरण किया गया। इसके अलावा कस्बा रामनगर के पक्का तालाब स्थित हनुमान मंदिर चंदनापुर स्थित हनुमान मंदिर रानी बाजार स्थित हनुमान मंदिर बरियारपुर स्थित झाङुले दास बाबा मंदिर बाबा मोती पूरी सिहामऊ सहित तमाम मंदिरों पर श्रद्धालुओं का भारी जमावडा लगा रहा तथा भजन कीर्तन से सभी मंदिर गुंजायमान रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article