32 C
Lucknow
Saturday, April 18, 2026

अपर जिलाधिकारी को बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन विभिन्न मुद्दों पर कार्रवाई की मांग

Must read

 

शाहजहांपुर।विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देश में बढ़ती सामाजिक चुनौतियों, अवैध कब्जों और कथित षड्यंत्रों पर चिंता जताई गई।

कार्यकर्ताओं_ने_आरोप_लगाया कि कुछ घटनाओं के माध्यम से समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास हो रहा है, जिस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

ज्ञापन_में_लव_जिहाद, जबरन धर्मांतरण और महिलाओं के शोषण जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कठोर कानून बनाने की मांग उठाई गई।

साथ_ही_सार्वजनिक और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाने की बात कही गई।
नगर के कुछ स्थानों का जिक्र करते हुए स्थानीय स्तर पर भी जांच और कार्रवाई की मांग रखी गई।

बजरंग_दल_ने_जनजातीय और अल्पसंख्यक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यकर्ताओं_ने_कहा कि समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।

इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article