36 C
Lucknow
Tuesday, June 2, 2026

शराब ठेके का गेट काटकर लाखों की चोरी का प्रयास

Must read

– बीयर कैन और शराब की पेटी ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्होंने शराब ठेकों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। दाऊदपुर नगला बाग स्थित कंपोजिट देशी शराब और बीयर के ठेके का मुख्य गेट कटर से काटकर अज्ञात चोर अंदर घुस गए और शराब, बीयर तथा सिगरेट चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सलेमपुर निवासी राजीव कुमार दीक्षित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके बहनोई आशीष दीक्षित के नाम से दाऊदपुर नगला बाग में देशी शराब और बीयर का कंपोजिट ठेका संचालित है। बीती रात अज्ञात चोरों ने ठेके के मुख्य गेट को कटर से काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा सामान चोरी कर लिया।
तहरीर के अनुसार चोर देशी शराब की एक पूरी पेटी, जिसमें 45 पौआ रखे थे, 131 बीयर कैन तथा 30 डिब्बी सिगरेट अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह लगभग 10 बजे सेल्समैन आकाश दुकान खोलने पहुंचा। गेट टूटा देखकर उसके होश उड़ गए और उसने तत्काल ठेका संचालकों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मामले की सूचना पर डायल-112 पुलिस और चौकी प्रभारी बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article