फर्रुखाबाद। जनपद में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राजीव कुमार ने कोतवाली फतेहगढ़ में दी गई शिकायत में बताया कि बीते 26 अप्रैल की दोपहर वह पुलिस लाइन गेट पर मौजूद था। इसी दौरान कुछ परिचित युवक उसे बहाने से छोटी जेल चौराहे के पास स्थित एक शराब के ठेके पर ले गए।
सिपाही का आरोप है कि वहां पहुंचते ही युवकों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया, तो सभी आरोपी उग्र हो गए और उसके साथ मारपीट कर दी। हमले में सिपाही को चोटें आईं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं
सिपाही पर हमला: शराब ठेके पर बुलाकर की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


