14 C
Lucknow
Wednesday, February 4, 2026

विधानसभा रिपोर्ट 9 फरवरी से शुरू होगा यूपी विधानसभा का बजट सत्र, 11 फरवरी को पेश होगा 2026–27 का बजट

Must read

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। सत्र की शुरुआत 9 फरवरी को होगी, जिसमें सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक कार्यवाही प्रारंभ होगी।
सत्र के दूसरे दिन यानी 10 फरवरी को सदन में दिवंगत जनप्रतिनिधियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और निधन से संबंधित निर्देश पढ़े जाएंगे। इसके बाद 11 फरवरी को प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट प्रस्तुत करेगी। यह बजट विधानसभा और विधान परिषद—दोनों सदनों में पेश किया जाएगा।
प्रदेश सरकार की ओर से बजट प्रस्तुति की ज़िम्मेदारी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना निभाएंगे, जो विधानसभा में बजट दस्तावेज़ सदन के पटल पर रखेंगे। माना जा रहा है कि यह बजट विकास, कल्याणकारी योजनाओं और आगामी नीतिगत प्राथमिकताओं की दिशा तय करेगा।
बजट पेश होने के बाद 16 फरवरी से 20 फरवरी तक दोनों सदनों में बजट पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आर्थिक नीतियों, योजनाओं और प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर तीखी बहस होने के आसार हैं।
[11:30 pm, 4/2/2026] Youth INDIA Sharad Sir 🇮🇳:

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article