32 C
Lucknow
Thursday, October 1, 2026

मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार का किया ऐलान

Must read

नवाबगंज।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में गुरुवार पहुंची आशा व आशा संगिनियों ने मानदेय में वृद्धि किए जाने की मांग उठाई है। जिसको लेकर उन्होंने अधीक्षक को पत्र सौंपकर मांग पूरी न होने पर कार्य के बहिष्कार का ऐलान किया।
नवाबगंज सीएचसी में गुरुवार पहुंची सुनीता देवी, विनीता देवी, सुलेखा, साधना, सरस्वती, किरन, सरोमनी ने अधीक्षक डॉ लोकेश शर्मा को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें कहा कि आशा कार्यकर्ता लंबे समय से जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का निर्वहन कर रही हैं। लेकिन वर्तमान में मिलने वाला मानदेय उनकी मेहनत और जिम्मेदारियों के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। आशा एवं आशा संगिनियों ने मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि किए जाने की मांग की है। मांग पूरी न होने की स्थिति में उन्होंने 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिए जाने की बात कही है। इसके साथ ही 5 अक्टूबर को लखनऊ जाने की बात भी कही है। आशा कार्यकर्ताओं ने अधीक्षक से मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए मानदेय वृद्धि के संबंध में उच्च स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article