39 C
Lucknow
Monday, April 27, 2026

दिनदहाड़े वृद्धा से कुंडल लूट, कान से बहा खून—मुकदमा दर्ज

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद के कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। गांव बिजाधरपुर में टहल रही एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 75 वर्षीय राम जानकी पत्नी निवासी बिजाधरपुर अपने घर से लगभग 100 मीटर दूर छोटे लाल यादव की डेरी के सामने शाम के समय टहल रही थीं। तभी दो बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और अचानक महिला के कानों में पहने करीब 12 ग्राम के कुंडल नोच लिए।
कुंडल नोचने के दौरान महिला के कान से खून बहने लगा, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के पुत्र संतोष पाल ने कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article