32.7 C
Lucknow
Friday, July 31, 2026

UIDAI पोर्टल में सेंध का आरोप: फर्जी आधार कार्ड गिरोह का भंडाफोड़, यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई

Must read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मामले में प्रयागराज निवासी विवेक त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि गिरोह UIDAI की प्रणाली का दुरुपयोग कर AnyDesk जैसे रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर के माध्यम से आधार पंजीकरण प्रक्रिया में अनधिकृत हस्तक्षेप कर फर्जी आधार कार्ड तैयार कर रहा था।

जांच के अनुसार, गिरफ्तार विवेक त्रिपाठी IPS E-Service Pvt. Ltd. में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि उसके माध्यम से रिमोट एक्सेस लेकर आधार से जुड़े कार्यों में अनियमितताएं की जा रही थीं, जिससे फर्जी पहचान पत्र तैयार किए गए।

एटीएस की जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क में कई जिलों के लोग शामिल हैं। मामले में प्रयागराज साइबर थाना में 11 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें यूको बैंक के कर्मचारी सुनील का नाम भी एफआईआर में शामिल है। इसके अलावा अयोध्या, चंदौली सहित अन्य जिलों के आरोपियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस गिरोह ने अब तक कितने फर्जी आधार कार्ड तैयार किए, किन लोगों को इनका लाभ पहुंचाया गया और क्या इन दस्तावेजों का उपयोग बैंकिंग, सरकारी योजनाओं, सिम कार्ड या अन्य संवेदनशील कार्यों में किया गया।

एटीएस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला देश की डिजिटल पहचान प्रणाली की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article