29 C
Lucknow
Friday, May 29, 2026

घर की रेकी और धमकी का आरोप, पुलिस अधीक्षक से लगाई सुरक्षा की गुहार

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद में एक व्यक्ति ने अपने घर की रेकी किए जाने और अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा है।

शिकायतकर्ता भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह के अति करीबी अनूप सिंह राठौर रच्चू ठाकुर निवासी जे. एन. बी रोड फतेहगढ़ के अनुसार आज दोपहर करीब 12:12 बजे तीन संदिग्ध व्यक्ति उसके घर के आसपास घूमते हुए दिखाई दिए। आरोप है कि उक्त लोग घर की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे और गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जब शिकायतकर्ता ने उन्हें रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया तो वे मौके से फरार हो गए, उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में प्रदीप उर्फ़ शंकर सिंह पर आशंका व्यक्त की है ।

यह भी आरोप है कि यही लोग सुबह लगभग 10 बजे उसे शारीरिक रूप से धमकाने और भयभीत करने का प्रयास कर चुके थे। लगातार हो रही इन घटनाओं से परिवार में दहशत का माहौल है और किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई जा रही है।

अपने प्रार्थना पत्र में आशंका व्यक्त की है कि यह घटनाएं उसके द्वारा 26 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक को दिए गए एक शिकायत पत्र के बाद दबाव बनाने की नीयत से कराई जा रही हैं। उसने आरोप लगाया है कि उसे भयभीत कर अपनी शिकायत वापस लेने अथवा चुप रहने के लिए मजबूर करने की कोशिश की जा रही है।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कराई जाए, दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उसके और उसके परिवार को आवश्यक सुरक्षा प्रदान की जाए।सीसीटीवी वीडियो भी एसपी को भेजें हैं।जानकारी कोतवाली फतेहगढ़ को भी दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article