41.6 C
Lucknow
Saturday, June 13, 2026

युवक पर जबरन नारे लगवाने का आरोप, मुस्लिम फेरी वाले से कथित तौर पर लगवाए गए धार्मिक नारे

Must read

 

– मुस्लिम फेरी वाले से कथित तौर पर लगवाए गए धार्मिक नारे,
– वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में

लखीमपुर खीरी। जिले के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के साहेबगंज ग्रंट गांव में एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक पर मुस्लिम फेरी वाले से कथित तौर पर धार्मिक नारे लगवाने और उसका वीडियो बनाने का आरोप लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार आरोप है कि राहुल राजपूत नामक युवक ने फेरी लगाकर सामान बेचने वाले मुस्लिम व्यक्ति को रोककर उससे धार्मिक नारे बुलवाए। वीडियो में कथित तौर पर युवक द्वारा बार-बार नारे दोहराने के लिए कहा जा रहा है और पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। घटना को लेकर विभिन्न वर्गों में प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना को लेकर अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।
मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री को लेकर अफवाहों से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के साथ जबरदस्ती, धमकी या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article