41.4 C
Lucknow
Wednesday, June 24, 2026

मूक-बधिर विवाहिता से मारपीट का आरोप, हाथ टूटने की शिकायत; देवर के खिलाफ तहरीर

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम नैगमा में एक मूक-बधिर विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने विवाहिता के देवर पर गाली-गलौज और मारपीट कर हाथ तोड़ने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी गुर सहाय राजपूत ने शमशाबाद थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री सिया देवी का विवाह ग्राम नैगमा निवासी बृजेश कुमार राजपूत के साथ किया था।

आरोप है कि विवाहिता के देवर पवनेश कुमार ने किसी बात को लेकर मूक-बधिर महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब विवाहिता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़िता के पिता का कहना है कि मारपीट में उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका हाथ टूट गया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और मामले को लेकर नाराजगी जताई। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए शमशाबाद थाने में तहरीर दी है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार में आक्रोश व्याप्त है। वहीं ग्रामीणों के बीच भी मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है।

थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस शिकायत की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article