29 C
Lucknow
Thursday, October 1, 2026

“भारत के सभी मुसलमान कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण उनके भी पूर्वज”: रामदेव

Must read

 

मथुरा। योग गुरु बाबा रामदेव ने भारतीय मुसलमानों को लेकर बयान दिया है। 30 सितंबर को मथुरा के बरसाना में उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले सभी मुसलमान धर्म परिवर्तन के जरिए मुस्लिम बने हैं। उन्होंने कहा कि भारत के प्राचीन ऋषि-मुनि, भगवान राम और भगवान कृष्ण मुस्लिम समुदाय के भी पूर्वज हैं।
रामदेव ने मुस्लिम समुदाय से अपनी कथित पैतृक जड़ों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि इससे उनमें आत्मविश्वास और मजबूती आएगी। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता की बात भी कही और कहा कि दोनों समुदाय मिलकर रहेंगे तो समाज और देश मजबूत होगा।

रामदेव का यह बयान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मुस्लिम राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर की गई टिप्पणी के बाद आया। बयान के बाद मुस्लिम नेताओं की ओर से प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। एआईएमआईएम नेता शादाब चौहान ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद का धर्म मानने की स्वतंत्रता देता है।
रामदेव के बयान ने धर्म, पूर्वजों और धार्मिक पहचान को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article