36 C
Lucknow
Thursday, May 28, 2026

सीबीएसई मुद्दे पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- “बच्चों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़”

Must read

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीबीएसई से जुड़े मुद्दे को लेकर केंद्र और भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार बढ़ती गड़बड़ियों से लाखों छात्र और अभिभावक चिंता में हैं।
उन्होंने कॉपियों की दोबारा जांच और परीक्षा प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौर में शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता खत्म होती जा रही है और जवाबदेही तय नहीं हो पा रही।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि “न कोई जिम्मेदारी ले रहा है और न कोई इस्तीफा दे रहा है।” उन्होंने शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्ष व्यवस्था की मांग करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला राजनीति से ऊपर होना चाहिए।
अखिलेश यादव ने भाजपा पर शिक्षा व्यवस्था में घपलों का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार सामने आ रहे विवादों से युवाओं और अभिभावकों का भरोसा कमजोर हो रहा है। उन्होंने सरकार से पूरे मामले में जवाब देने और पारदर्शी कार्रवाई करने की मांग की।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में परीक्षा परिणाम, कॉपियों की जांच और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। अब अखिलेश यादव के इस बयान के बाद शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article