28 C
Lucknow
Tuesday, August 18, 2026

जेएनवी का निरीक्षण कर डीएम ने किया छात्र, छात्राओं से संवाद

Must read

– विद्यालय में लगेगी सोलर लाइट, दो हैंडपंप व छह आरओ
– कार्पस फंड से खरीदा जाएगा स्टेबिलाइजर व वजन मशीन
– साफ-सफाई व जल निकासी की व्यवस्था का किया निरीक्षण
गुरसहायगंज, कन्नौज। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र, छात्राओं को बेहतर शिक्षा, वातावरण, सुरक्षित परिसर और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन प्रधानाचार्य कार्यालय कक्ष में किया गया। जिसमें व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा कर डीएम ने दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने विद्यालय परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगवाए जाने के निर्देश दिए। पेयजल समस्या को समाप्त करने के लिए 02 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन की ओर से 06 आरओ उपलब्ध कराए जाने की डीएम ने सहमति दी। विद्यालय कॉर्पस फंड से 250 किलोग्राम क्षमता की स्टेबिलाइजर मशीन व वजन मशीन खरीदे जाने पर भी बैठक में सहमति बनी। इससे पहले डीएम ने विद्यालय परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर स्वच्छता को परखा। उन्होंने खेल मैदान में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो और विद्यार्थियों को खेलकूद की बेहतर सुविधा मिल सके। डीमए ने स्वास्थ्य कैंप का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से स्वास्थ्य कैंप आयोजित कराने के निर्देश दिए। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक व अन्य प्रस्तुतियां दी। जिसकी डीएम सहित मौजूद लोगों ने प्रशंसा की। डीएम ने छात्र, छात्राओं से संवाद किया और शिक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कहा कि शिकायत को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने के लिए विद्यालय में विशेष शिकायत बॉक्स लगाया जाए। शिकायत बॉक्स की चाबी उनके पास रहेगी। विद्यार्थियों द्वारा की जाने वाली शिकायतों का परीक्षण कर उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा। बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके पांडेय सहित समिति के सदस्य रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article