27 C
Lucknow
Tuesday, April 14, 2026

आरआरसी सेंटरों की लापरवाही पर एडीओ पंचायत सख्त

Must read

अमृतपुर: ब्लॉक में संचालित न हो रहे आरआरसी सेंटरों को लेकर एडीओ पंचायत (ADO Panchayat) अजीत पाठक ने बुधवार को ब्लॉक सभागार में हुई बैठक के दौरान गंभीर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बरतने वाले ग्राम सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।एडीओ पंचायत ने बताया कि कई बार निर्देश देने के बावजूद कुछ सचिवों ने अब तक आरआरसी सेंटरों का संचालन शुरू नहीं किया है, जो घोर लापरवाही है।

उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे सभी सचिव तत्काल प्रभाव से सेंटरों का संचालन शुरू करें, अन्यथा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।फैमिली आईडी और आवास सर्वे का कार्य दो दिन में हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जब तक संबंधित कार्य पूर्ण नहीं होते, सभी कर्मचारियों का वेतन रोका जाएगा। ग्राम पंचायतों के ऑडिट की तैयारी करते हुए वर्ष 2017 और 2018 के लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता फैलाने की योजना बनाई गई है।

इस बैठक में एडीओ समाज कल्याण वैभव पाल, सहकारिता विभाग के अनिल कुमार, सचिव शिव सिंह, नौशाद अहमद, वेदप्रकाश, अश्वनी यादव सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।एडीओ पंचायत का यह रुख साफ संकेत है कि अब काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article