39.7 C
Lucknow
Friday, June 12, 2026

सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने का आरोप, एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

Must read

 

फर्रुखाबाद। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के याकूतगंज निवासी वैभव कुमार गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में वैभव कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 1 जून 2026 को शिखा गुप्ता निवासी नवाबगंज, कानपुर नगर के साथ विवाह किया था। उनका आरोप है कि विवाह के बाद पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी घर छोड़कर चली गई और वर्तमान में एक युवक के साथ रह रही है।

पीड़ित का कहना है कि संबंधित महिला द्वारा इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी तथा उनकी पत्नी की फोटो और वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। साथ ही फर्जी वीडियो बनाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकियां दिलाने का भी आरोप लगाया गया है।

वैभव कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले को लेकर उन्होंने न्यायालय में भी वाद दायर किया है, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लगातार सामग्री प्रसारित की जा रही है, जिससे उन्हें मानसिक तनाव और सामाजिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो और वीडियो को हटवाने तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article