36.4 C
Lucknow
Saturday, July 4, 2026

रोडवेज और प्राइवेट बस की आमने-सामने भिड़ंत

Must read

 

कायमगंज। फर्रुखाबाद के कायमगंज-अलीगंज दिल्ली मार्ग पर शनिवार सुबह एक रोडवेज बस और प्राइवेट बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा भौरुआ गांव के पास हुआ, जहां दिल्ली की ओर से आ रही प्राइवेट बस और दिल्ली जा रही रोडवेज बस आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्राइवेट बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि रोडवेज बस को भी भारी नुकसान पहुंचा।

हादसे के बाद दोनों बसों में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकांश यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। हालांकि, प्राइवेट बस में सवार छिबरामऊ थाना क्षेत्र के कछपुरा गांव निवासी प्रवीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल प्रवीन को तत्काल कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बसों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया, जिससे मार्ग पर लगा जाम खुल सका। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के पीछे तेज रफ्तार अथवा लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

गनीमत रही कि हादसा गंभीर होने के बावजूद किसी यात्री की जान नहीं गई। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक दिल्ली मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस की तत्परता से जल्द सामान्य करा दिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article