20 C
Lucknow
Sunday, February 8, 2026

दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही निजी बस खाई में गिरी, 

Must read

20–25 यात्री घायल, चालक-परिचालक फरार

फर्रुखाबाद| शमशाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत हजियापुर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से कायमगंज होते हुए फर्रुखाबाद आ रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे, जिन्हें हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस का रंग रोडवेज बसों जैसा था, जिससे यात्री इसे सरकारी बस समझ रहे थे। हजियापुर के पास सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में बस चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क से उतरकर खाई में चली गई और एक पेड़ से टकराकर रुक गई। बस के खाई में गिरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बसों से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। वहीं, हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए, जिससे यात्रियों में आक्रोश भी देखा गया।

इस संबंध में शमशाबाद थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई और एक पेड़ से टकरा गई। उन्होंने पुष्टि की कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article