32 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

ट्रैक्टर से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

Must read

कंपिल। क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर से गिरकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, जनपद बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के गांव जटा निवासी शेमू खान रविवार दोपहर अपने एक साथी के साथ ट्रैक्टर से भूसा बेचने के लिए कंपिल आया था। काम खत्म कर वापस लौटते समय कंपिल-अटैना मार्ग पर गांव कारव के पास अचानक वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिरने के बाद युवक ट्रैक्टर के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद साथी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साथी ने बताया कि हादसे के समय ट्रैक्टर शेमू खान ही चला रहा था। पुलिस ने साथी को पूछताछ के लिए थाने ले जाकर जांच शुरू कर दी है।
घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article