39 C
Lucknow
Tuesday, April 28, 2026

तंबाकू गोदामों में लगा श्रमिक आरोग्य मेला, करीब 90 मजदूरों की हुई जांच

Must read

शमशाबाद/फर्रुखाबाद। मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेशानुसार और प्रभारी चिकित्साधिकारी शमशाबाद के निर्देशन में साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत नगर के तंबाकू गोदामों में श्रमिक आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और जीवन रक्षक दवाइयां वितरित कीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें गठित की गईं। पहली टीम में डॉ. शुभम गिल, डॉ. कल्पना कटियार, सीएचओ गौरव सक्सेना, स्टाफ नर्स आरती और लैब टेक्नीशियन राजन राव शामिल रहे। वहीं दूसरी टीम में डॉ. कुलभूषण, स्टाफ नर्स रिया, लैब टेक्नीशियन ओम नंदन और वार्ड ब्वाय रूपेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।
नगर के विभिन्न तंबाकू गोदामों में लगाए गए इन शिविरों में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के उपरांत चिकित्सीय परामर्श के अनुसार उन्हें जीवन रक्षक दवाइयां और ओआरएस के पैकेट वितरित किए गए। फार्मासिस्ट विजय कुमार द्वारा दवाओं और ओआरएस घोल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी
चिकित्सकों ने बताया कि तंबाकू गोदामों में काम करने वाले श्रमिकों में कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। जानकारी के अभाव में कई श्रमिक समय पर उपचार नहीं करा पाते, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो जाती है।
नियमित जांच पर जोर
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से श्रमिक आरोग्य मेलों के माध्यम से जांच, परामर्श और दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article