32.4 C
Lucknow
Friday, October 2, 2026

पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल इनफ्लुएंसर और यूट्यूबरों की टीम रवाना

Must read

 

– डीएम ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, प्रमुख धार्मिक
– ऐतिहासिक व पुरातात्विक स्थलों का करेगी भ्रमण

फर्रुखाबाद। सेवा संकल्प अभियान एवं विश्व पर्यटन सप्ताह के अंतर्गत जनपद के पर्यटन स्थलों को व्यापक पहचान दिलाने की पहल शुरू की गई है। पर्यटन विभाग के माध्यम से सोशल इनफ्लुएंसर, यूट्यूबर और ब्लॉगरों की टीम को जनपद के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया गया।
जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से पर्यटन स्थलों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सोशल इनफ्लुएंसर, यूट्यूबर और ब्लॉगर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस तरह के आयोजनों से लोगों में जनपद के पर्यटन स्थलों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और इन स्थलों को नए नजरिए से एक्सप्लोर करने का अवसर भी मिलेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में ऐसे अनेक स्थल हैं, जिनमें धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से विशेष महत्व है। इन स्थलों को पर्यटन के नक्शे पर प्रमुखता से लाने तथा देश-प्रदेश के लोगों को इनके बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के भ्रमण कार्यक्रम उपयोगी साबित होंगे।
उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग के माध्यम से भविष्य में भी इस तरह के टूर आयोजित किए जाते रहेंगे। इसका उद्देश्य जनपद के पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों और संभावित पर्यटकों को इन स्थलों के बारे में जागरूक करना है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से इन स्थलों की जानकारी, इतिहास और विशेषताओं को व्यापक स्तर पर प्रसारित किए जाने से फर्रुखाबाद में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे जनपद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को भी नई पहुंच मिल सकती है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार तथा कार्यक्रम के संयोजक पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. एम. मकबूल उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article