33.8 C
Lucknow
Wednesday, June 17, 2026

छत से गिरकर अधेड़ की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Must read

फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां लघु शंका के लिए छत पर गए एक अधेड़ व्यक्ति की नीचे गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद हरदोई के थाना गोकुल बेहटा क्षेत्र के गांव जसराथ निवासी मकरंद कश्यप पुत्र प्रभु, अपने साथियों चंद्र कुमार और प्रवेश के साथ थाना कादरीगेट क्षेत्र के मोहल्ला खानपुर कोटा में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि बीती देर रात मकरंद कश्यप लघु शंका के लिए छत पर गया था।
इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article