24 C
Lucknow
Tuesday, April 14, 2026

9 जुलाई को होगा वृहद वृक्षारोपण अभियान: जिलाधिकारी ने दी जिम्मेदारियों की सख्त हिदायत

Must read

  • कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक, वृक्षारोपण को उत्सव की तरह मनाने के निर्देश

फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद)। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति और जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 9 जुलाई 2025 को प्रस्तावित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करना रहा।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे समय से पौधों का उठान सुनिश्चित करें। यदि किसी विभाग को किसी प्रकार की समस्या हो, तो तत्काल डीएफओ (वन विभाग अधिकारी) से संपर्क करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक कार्यालयाध्यक्ष अपने विभाग को मिले वृक्षारोपण लक्ष्य के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।

जिलाधिकारी ने कहा, “वृक्षारोपण सभी का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। इसे केवल औपचारिकता न समझें, बल्कि उत्सव की तरह मनाएं।” उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) और ईओ (नगर पंचायत/नगर पालिका अधिकारी) अपने-अपने क्षेत्रों में एक प्रमुख स्थल का चयन करें और वहां माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कराएं। साथ ही, प्रत्येक लगाए गए पौधे की जियो टैगिंग कराना अनिवार्य किया गया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सघन अभियान चलाने, जब्ती की कार्यवाही करने और जुर्माना बढ़ाने के निर्देश भी दिए। जिले के सभी प्रमुख घाटों पर कूड़ा निस्तारण की प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

डीएफओ ने बैठक में बताया कि “हरितिमा अमृत वन” ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर वृक्षारोपण की रिपोर्टिंग की जाए और साथ ही meri life.nic.in पोर्टल पर भी जानकारी अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक वृक्षारोपण स्थल पर कम से कम एक औषधीय पौधा लगाने के निर्देश भी दिए गए।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article