32 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

गालीगलौज कर युवक की पत्नी के साथ छेड़छाड़, विरोध किया तो पत्नी व उसके पति को लाठी डंडे से मारपीट

Must read

नवाबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक मंगलवार शाम पांच बजे अपनी पत्नी के साथ नवाबगंज से बापस अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में करनपुर चौराहा के पास लगी ठेली से गोलगप्पे खा रहा था। तभी उसी समय गांव करनपुर निवासी युवक आया और गालीगलौज कर युवक की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब युवक की पत्नी ने विरोध किया तो युवक में पत्नी व उसके पति को लाठी डंडे से मारपीट कर दी। मारपीट में युवक घायल हो गया। मारपीट के दौरान युवक के जेब से 8000 रुपये भी वही कहीं गिर गए। थाना पुलिस को युवक ने घटना की तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article