32 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

पतंग के मांझे को लेकर शुरू हुआ विवाद, पड़ोसियों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप

Must read

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कर्नलगंज में पड़ोसियों के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंच गया। एक व्यक्ति ने पड़ोसी परिवार पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कर्नलगंज निवासी मूलचंद ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि मोहल्ले में पतंग के मांझे को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पड़ोसी विनोद बिहारी, विक्रम, हिमांशु और अजीत उर्फ प्रांशु उनसे विवाद करने लगे। आरोप है कि सभी लोगों ने मिलकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट पर उतारू हो गए।
पीड़ित का कहना है कि आरोपी अक्सर उनके घर के सामने अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे परिवार के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। इसी बात को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी पक्ष लगातार दबाव बनाता है और धमकी देता है।
मूलचंद के अनुसार हाल ही में विवाद फिर बढ़ गया, जिसमें आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की।
फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article