38 C
Lucknow
Monday, June 15, 2026

जलालाबाद क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे तालाब में जा गिरी

Must read

शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। वाहन में सवार दो युवक करीब एक घंटे तक गाड़ी के अंदर ही फंसे रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, थाना जलालाबाद क्षेत्र के रहपुरा गांव के पास रविवार रात करीब 12 बजे फर्रुखाबाद से जलालाबाद की ओर जा रही एक बोलेरो पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। बताया जा रहा है कि पुलिया पर निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके चलते वाहन चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी तालाब में काफी अंदर तक चली गई।बोलेरो में सवार हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के परवन गांव निवासी चांद बाबू और गोलू वाहन के अंदर ही फंसे रहे। दोनों को आशंका थी कि जिस स्थान पर वाहन रुका है वहां पानी अधिक गहरा होगा, इसलिए वे बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा सके। इसी दौरान पास में चल रहे एक धार्मिक आयोजन में मौजूद लोगों की नजर तालाब में खड़ी बोलेरो की जलती लाइटों पर पड़ी। संदेह होने पर लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अन्य ग्रामीणों को भी सूचना दी। उधर रात्रि गश्त पर निकले थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ देखकर उन्होंने घटना की जानकारी ली और तत्काल राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई। सोमवार सुबह तालाब में फंसी बोलेरो को बाहर निकालने के लिए मशीनों की मदद से अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकलवाया गया। हादसे में किसी प्रकार की

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article