33 C
Lucknow
Thursday, August 20, 2026

बंद घर बना निशाना, तिलक समारोह में गया परिवार—लाखों की चोरी

Must read

लखनऊ। राजधानी के मटियारी इलाके में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चिनहट थाना क्षेत्र के हिम सिटी कॉलोनी में चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पार कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार अपने भतीजे के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि चोरों ने घर के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे कीमती जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article