32 C
Lucknow
Wednesday, May 6, 2026

युवक ने शराब के नशे में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान और होमगार्ड से बदसलूकी की

Must read

नवाबगंज
थाना क्षेत्र के मंझना गांव में मंगलवार रात एक युवक ने शराब के नशे में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान और होमगार्ड से बदसलूकी की। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, नशे की हालत में युवक पहले पीआरडी जवान से उलझ गया। जब होमगार्ड ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो युवक ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निखिल कुमार और आकाश कुमार (पुत्रगण संतोष कुमार, निवासी मंझना, नवाबगंज, फर्रुखाबाद) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन अभियुक्तों को धारा 170 बी एन एस एस के तहत माननीय न्यायालय कायमगंज भेजा है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि शांति भंग के आरोप में भी कार्रवाई की गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article