प्रतापगढ़: यूपी के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले में घरेलू गैस सिलेंडर (domestic gas cylinder) फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में खाना बना रही एक महिला बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा तफरा मच गई। आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र का है। जहां पूरे गड़ेरियान गांव में रेनू देवी अपने घर में घरेलू गैस सिलेंडर में खाना बना रही थी। खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घर की एक दीवार और छत का कुछ हिस्सा भी ढह गया। साथ ही मौके पर महिला की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। शुरूआती जांच में यह हादसा घरेलू एलपीजी सिलेंडर फटने के कारण होना बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


