27 C
Lucknow
Thursday, May 28, 2026

शादी से एक दिन पहले युवक ने शादी से किया इनकार, युवती के पिता ने थाने में दी तहरीर, पुलिस मामले की जांच कर रही

Must read

कंपिल: जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान के गांव बरिया गरेली निवासी शीशराम ने दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह (wedding) क्षेत्र के गांव टिकुरिया नगला निवासी बिपिन के साथ तय किया था। उन्होंने छः माह पूर्व गोद भराई सहित विवाह की अन्य रस्में पूरी कर ली थीं। शादी 6 नवंबर 2025 को शाहजहांपुर के थाना कलान स्थित उनके घर ग्राम विरिया गरेली में होनी थी।

पिता के अनुसार उनका करीब ढाई लाख रुपये खर्च हो चुका है। उन्होंने शादी के कार्ड छपवा रिश्तेदारो में बाँट दिए थे। शादी से एक दिन पूर्व विपिन ने शादी करने से मना कर दिया। युवती के पिता ने थाने पहुंच मामले की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article