42 C
Lucknow
Saturday, April 25, 2026

सांसद प्रतिनिधि के विवादित बयान से सियासी भूचाल, क्षत्रिय समाज में उबाल,सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

Must read

फर्रुखाबाद: जनपद में सांसद प्रतिनिधि अनूप मिश्रा के कथित विवादित बयान को लेकर क्षत्रिय समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आरोप है कि अनूप मिश्रा ने थाना मोहम्मदाबाद प्रभारी को फोन कर क्षत्रिय समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे मामला तूल पकड़ गया। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब कोतवाली मोहम्मदाबाद के प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी द्वारा कथित रूप से फोन को हैंडफ्री कर दिया गया, जिससे बातचीत अन्य लोगों तक भी पहुंची।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और विभिन्न वर्गों के लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। करणी सेना के जिला महासचिव कुंवर प्रदीप सिंह राठौड़ ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए लिखा कि क्षत्रिय समाज ने अगर ठान लिया तो सत्ता का नशा उतारने में देर नहीं लगेगी, हम मारते कम हैं और घसीटते ज्यादा हैं। वहीं सुशील सिंह चौहान ने सांसद से अपील करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तियों को प्रतिनिधि बनाए रखना उनकी छवि को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

अंशुल राठौर और वरुण राजावत सहित कई अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है। पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बढ़ते दबाव के बीच जांच और कार्रवाई की मांग लगातार तेज होती जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article