कायमगंज/फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज पुलिस ने पटवनगली में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ कैश और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पकड़े गए। दोनों युवक पड़ोसी ही निकले, जिन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी।
मोहल्ला पटवन गली निवासी तंबाकू व्यवसाई बृजेश चंद्र शर्मा 16 अप्रैल को अपने परिवार के साथ पुत्र के घर जन्मदिन पार्टी में गए थे। इसी दौरान चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर अलमारी से नकदी और जेवरात पार कर दिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल व उपनिरीक्षक अंकुर भाटी की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने साईं मंदिर के पास पटवन गली से सौरभ उर्फ अंशू और कार्तिक तंतवार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से चोरी का सारा सामान बरामद हुआ,
जिसमें 35,000 नगद,
2 चैन, 3 पैंडल, 7 अंगूठी, 2 मंगलसूत्र, 1 जोड़ी बाली और 1 जोड़ी कुंडल (पीली धातु)। चांदी की 12 जोड़ी पायल, 4 जोड़ी बिछुआ, 5 सिक्के और 1 चाबी
2 आधार कार्ड बरामद हुए।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्हें पता था कि शर्मा परिवार बाहर जा रहा है। मौका पाकर उन्होंने छत पर जाल से अन्दर गए। वहां लगे चैनल के जरिए घर में प्रवेश किया। आरोपियों ने पुलिस के सामने कहा, साहब, हमें रुपयों की बहुत जरूरत थी, इसलिए यह पहली चोरी की। अब दोबारा ऐसा नहीं करेंगे।
पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। जहां से जेल भेजा जाएगा।


