32 C
Lucknow
Wednesday, May 27, 2026

ठंडी सड़क पर नाला निर्माण बना मुसीबत, जाम और धूल से राहगीर व व्यापारी परेशान

Must read

दिन में कई बार लगता भीषण जाम, घंटा फंसे रहते राहगीर
फर्रुखाबाद। नगर की प्रमुख ठंडी सड़क पर चल रहे नाला निर्माण कार्य ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर जेसीबी मशीन से खुदाई कर निकाला गया मलबा किनारे न हटाकर बीच रोड पर ही डाल दिया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
स्थिति यह है कि मार्ग अब एक तरफ से ही संचालित हो रहा है, जिससे दोनों दिशाओं से आने-जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संकरी हुई सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों का समय भी बर्बाद हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
तेज हवाओं के चलते सड़क पर पड़े मलबे की धूल उड़कर राहगीरों और वाहन चालकों की आंखों में जा रही है, जिससे कई बार वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है।
वहीं, सड़क किनारे स्थित शोरूम संचालकों और दुकानदारों का कहना है कि धूल और जाम के कारण उनके व्यापार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ग्राहक दुकानों तक पहुंचने में असहज महसूस कर रहे हैं, जिससे कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। न तो मलबे को समय पर हटाया जा रहा है और न ही यातायात को सुचारू रखने के लिए कोई ठोस इंतजाम किए गए हैं।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मलबा हटाकर सड़क को सुचारू बनाया जाए और निर्माण कार्य को व्यवस्थित ढंग से कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। अन्यथा यह समस्या आने वाले दिनों में और गंभीर रूप ले सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article