प्रयागराज।कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर का स्वागत करते हुए इसे दुनिया के लिए राहत भरी खबर बताया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जारी तनाव के बीच यह युद्ध विराम एक सकारात्मक संकेत है और इससे वैश्विक शांति को मजबूती मिलेगी।
कांग्रेस सांसद ने उम्मीद जताई कि यह सीजफायर अस्थायी न होकर स्थायी रूप ले और दोनों देशों के बीच तनाव पूरी तरह समाप्त हो। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता और इससे केवल मानवता को नुकसान होता है, इसलिए संवाद और कूटनीति ही आगे का रास्ता होना चाहिए।
प्रमोद तिवारी ने यह भी कहा कि इस तरह के कदम से न केवल संबंधित देशों को राहत मिलती है, बल्कि पूरी दुनिया में शांति और स्थिरता का माहौल बनता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि इस युद्ध विराम को स्थायी बनाने के लिए प्रयास किए जाएं।
अमेरिका-ईरान सीजफायर का स्वागत: प्रमोद तिवारी


