23 C
Lucknow
Friday, April 10, 2026

ईरान में भारतीयों के लिए अलर्ट: भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, तुरंत देश छोड़ने की सलाह

Must read

तेहरान/नई दिल्ली। एम्बस्सी ऑफ़ इंडिया इन तेहरान ने ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी करते हुए तत्काल देश छोड़ने की सलाह दी है। दूतावास की ओर से जारी इस चेतावनी में स्पष्ट कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय नागरिक बिना देरी किए सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान करें।
दूतावास ने अपने आधिकारिक बयान में यह भी बताया कि भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोग तुरंत संपर्क कर सकें। एडवाइजरी में विशेष रूप से तेहरान और अन्य संवेदनशील इलाकों में रह रहे भारतीयों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में बढ़ते तनाव और सुरक्षा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। दूतावास लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।
विदेश मंत्रालय भी इस पूरे घटनाक्रम पर करीबी नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराने की तैयारी में है। फिलहाल, सभी भारतीयों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से ईरान से बाहर निकल जाएं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article