लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 2025 बैच के 21 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में तैनाती दे दी है। इन अधिकारियों को प्रशिक्षण के तहत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में जिलों में नियुक्त किया गया है, जिससे उन्हें जमीनी स्तर पर प्रशासनिक कार्यों का अनुभव मिल सके।
जारी आदेश के अनुसार, शक्ति दुबे को मुरादाबाद, कोमल पुनिया को इटावा और आदित्य विक्रम अग्रवाल को अयोध्या में तैनात किया गया है। वहीं मयंक त्रिपाठी को कुशीनगर और हेमंत को आगरा भेजा गया है।
इसी क्रम में संस्कृति द्विवेदी को हरदोई, रिया सैनी को वाराणसी और शिवास सुभाष जगाड़े को बलरामपुर में तैनाती मिली है। शिवम सिंह को प्रयागराज, सलोनी गौतम को मथुरा तथा सिद्धार्थ सिंह को आजमगढ़ में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजधानी लखनऊ में स्वेता को तैनात किया गया है। इसके अलावा रेखा सियाक को बांदा, आयुष जायसवाल को अलीगढ़, अपूर्वा सिंह को बस्ती और आयुष सैनी को झांसी में तैनाती दी गई है।
वहीं मुकुल खंडेवाल को गोरखपुर, संदीप को कानपुर, रामभोश को सहारनपुर, विद्यांशु शेखर झा को बाराबंकी और थनीगैयारासन टी को अंबेडकरनगर में तैनात किया गया है।
सरकार का उद्देश्य इन नवचयनित अधिकारियों को जिलों में तैनात कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था, राजस्व और विकास कार्यों का व्यावहारिक अनुभव देना है। यह प्रशिक्षण भविष्य में उनकी जिम्मेदारियों के निर्वहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यूपी में 2025 बैच के 21 IAS अधिकारियों की तैनाती, जिलों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनकर करेंगे प्रशिक्षण


