सरकारी वाहन के दुरुपयोग के आरोप, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
कानपुर। गोविंदनगर क्षेत्र के रेलवे ग्राउंड से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला डायल 112 की जेब्रा बाइक चलाना सीखती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह बाइक किदवई नगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की है।
वीडियो में महिला को सरकारी पुलिस वाहन पर प्रैक्टिस कराते देखा जा सकता है, जिससे सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग के आरोप लग रहे हैं। मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के अनुसार, यह घटना गोविंदनगर के रेलवे ग्राउंड की बताई जा रही है, जहां खुले मैदान में महिला को बाइक चलाना सिखाया जा रहा था।
मामले को लेकर अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है और वीडियो की सत्यता भी जांची जा रही है।
डायल 112 की जेब्रा बाइक पर महिला का ‘ट्रेनिंग’ वीडियो वायरल


